प्रथम ज्योर्तिलिंग बाबा सोमनाथ की कथा

आदेश
हर हर महादेव


SUNNY SHARMA NATH PANTH


प्रथम ज्योर्तिलिंग बाबा सोमनाथ की कथा 

सोमनाथ ज्योर्तिलिंग 12 ज्योर्तिलिंगो में सर्व प्रथम है।इस ज्योर्तिलिंग की उत्पत्ति के बारे में पुराणों में एक कथा प्रचलित है।
कहा जाता है की दक्ष प्रजापति ने अपनी सत्ताइस कन्याओं की शादी चंद्रमा से कराई थी,किंतु चंद्रमा उन सत्ताइस में से रोहिणी से अत्त्याधिक प्रेम करते थे,जिसके कारणवश दक्ष प्रजापति ने उनको क्षय रोग का श्राप दे दिया था, क्योंकि अपनी अन्य कन्याओं के साथ भेदभाव वाला व्यवहार उनको बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा था।
तब चंद्रमा ने ब्रह्मा जी के कहने से भगवान शिव शंकर की आराधना की,जिससे प्रसन्न होकर बाबा ने उनको दर्शन दिए।
बाबा ने उनको वरदान किया की वह हर मास पूर्ण व क्षीण होगे तथा उनको अपने मस्तक पर धारण करकर उनका मान बढ़ाया।
तब चंद्रमा तथा अन्य देवताओं की विनती पर बाबा वहीं पर सोमनाथ के नाम से विराजमान हो गए।
आज भी लाखो की संख्या में भक्त यहां आकर बाबा से आशीर्वाद लेते है।
भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है, महादानी महादेव की सदा ही जय जय कार हो❤️❤️❤️🙏🙏🙏🙏


हर हर महादेव
जय शिव शक्ति

SUNNY SHARMA NATH PANTH


No comments:

Post a Comment